Advertisement

महानवमी को पंडालों में किया गया कन्या पूजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन महा नवमी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों में कन्या पूजन किया गया। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों में कन्या पूजन की रस्म निभाई।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में सीसीएल के स्वांग परियोजना कार्यालय के समक्ष स्थित पूजा पंडाल में कन्या पूजन किया गया। जिसमें स्थानीय गांधीग्राम के 9 दलित कन्याओं का पूजन किया गया। जिसके तहत उन्हें परिधान सहित स्वादिष्ट भोजन के पैकेट और नगद राशि देकर उनसे आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा संपन्न कराने वालों में मुख्य पुजारी रमाकांत त्रिपाठी के अलावा दुर्गा पूजा समिति के सचिव अंजनी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पी डी बर्मन, स्थानीय पुजारी धरनी धर त्रिपाठी, चंदेश्वर, गोपाल नोनिया, धनंजय पासवान, सच्चिदानंद दुबे, जितेंद्र त्रिपाठी, सुनील सिंह, नवीन विश्वकर्मा, देवाशीष सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।

मौके पर पूजा समिति सचिव अंजनी त्रिपाठी ने बताया कि यहां लगभग 40 वर्षों से प्रतिवर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं में विगत 22 वर्षों से कमेटी में रहकर पूजा संपन्न कराने में अपना योगदान देते रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *