Advertisement

जेल में याद किए गए लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शास्त्री जयंती और गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और बोकारो प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना के निर्देशानुसार तेनुघाट जेल में जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसीजेएम विशाल गौरव ने बंदियों को शास्त्री जयंती और गांधी जयंती पर उन्हें लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवनी के बारे में कई जानकारियां दी।

उन्होंने बंदियों को कानून की कई जानकारियां देते हुए बताया कि जेल एक सुधार गृह है। वे अपने आप को सुधार कर यहां से बाहर निकले। इससे पूर्व सभी ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के फोटो पर माल्यार्पण और फूल माला अर्पित किया। जेलर नीरज कुमार ने भी बंदियों को कानून की जानकारियां दी और जेल के नियमों से अवगत कराया।

बताया जाता है कि दो बंदियों द्वारा जेल अदालत में आवदेन दिया गया था, मगर दोनों बंदियों के समयावधि पूरा नहीं होने के कारण उन्हें छोड़ा नहीं जा सका। इस मौके पर अधिवक्ता सुभाष कटरियार, रितेश कुमार जयसवाल, विजय कुमार, अनिल कुमार सहित कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *