डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज में मना स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड स्थित झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व सांसद व् पूर्व विधायक टेकलाल महतो के नाम से स्थापित डिग्री कॉलेज में उनके वृतचित्र में माल्यार्पण व् पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी।

इस अवसर पर विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में स्व.टेकलाल महतो की 11वीं पुण्यतिथि पर माण्डू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व उनकी धर्मपत्नी ललिता देवी की उपस्थिति में स्व. टेकलाल महतो के आदम कद प्रतिमा के चरणों को धोकर, माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर माण्डू विद्यायक जयप्रकाश भाई पटेल ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्व.टेकलाल महतो कहते थे कि, जिस प्रकार नदियों में बाढ़ आने के पश्चात सबकुछ बहा कर ले जाती है, परन्तु नदी व नहर की बाँध मजबूत हो तो वह नदी बंधे मजबूत किनारों के बीच बहती है।

जिससे बाढ़ की चपेट में आने से हजारों जिन्दगियाँ बच जाती है। ठीक उसी प्रकार अगर आप अनुशासित हो तो आपकी जिन्दगी तो बनेगी ही साथ हीं कितनो का भविष्य आप सुधार सकते है। इसलिए जिन्दगी में अनुशासन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। उनके अनुशासन एवं संघर्ष करने की क्षमता ने ही उन्हें महान बनाया। उनके संघर्ष और त्याग के फलस्वरूप आज हमें झारखंड अलग राज्य मिला है।

उन्होंने कहा कि उनकी सादगी और आम बोलचाल की भाषा ने उन्हें माण्डू विधानसभा से पाँच बार विद्यायक चुना गया और एक बार वे गिरिडीह लोकसभा से सांसद भी रहे। इतना कुछ पाने के बाद भी उनका जीवन बिल्कुल सादगी भरा रहा। आज उनकी कही बातों को दुहराने का अर्थ है हमे उनकी बात को पूरे संकल्प के साथ आत्मसात करना अति आवश्यक है। हमसब इसका संकल्प लें।

मौके पर मुख्य रूप से ललिता देवी, शिवलाल महतो, अनिता महतो, सरस्वती देवी, नीतू पटेल, आलोक राज, आदित्य राज, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, महादेव महतो, गुरु प्रसाद साव, प्यारी राम, बासुदेव महतो, हिरामन महतो, राजेश सोनी, जीवन सोनी, हरि यादव, दीपक रजक, अंजू देवी, पिंकी देवी, आदि।

गायत्री देवी, महेंद्र राम, महेंद्र कुमार महतो, जगरनाथ महतो, सुखदेव मंडल, सुरेश मंडल, किशोर यादव, रंजीत यादव, मनोज यादव, सोमर महतो, डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेजो के प्राचार्य, तमाम प्रोफेसर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद थे।

 354 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *