Advertisement

नरकी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में बोकारो जिला के सीमा से सटे नरकी में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर जिप सदस्य सरजू पटेल ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फिता काट कर कलश यात्रा एवं पूजा का शुभारंभ किया।

जानकारी के अनुसार नरकी मोड़ से कोनार नदी तक निकाली गई कलश यात्रा की शुरूआत तत्पश्चात पूरे क्षेत्र में भ्रमण की गई। कलश यात्रा पूजा मंडप में जाकर समाप्त हुईं। इस यात्रा में महिलाएं, पुरुष तथा बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। सभी काफी उत्साहित दिखे। पुरा नरकी क्षेत्र मां दुर्गा की जयकारों से गुंजयमान रहा। दुर्गा पूजा का पूर्ण विधि विधान आचार्य राम लखन पांडेय और ओम प्रकाश पांडेय द्वारा किया जा रहा है।

बताया जाता है कि कलश यात्रा के लिए नौ कुंवारी युवतियों ने कलश उठाई। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विशेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद बरनवाल, सचिव नारायण महतो, उपाध्यक्ष होपन हेंब्रम, उप सचिव बबलू रविदास, पंचायत के मुखिया प्रभु गंझू, उप मुखिया शंभु चरण महतो, पंचायत समिति सदस्य अंतू रविदास, दुर्गा पूजा समिति के सदस्य शिक्षक राजेंद्र शर्मा, आदि।

जीवधन प्रसाद महतो, डिलेश्वर कुमार, चौकीदार दिनेश महतो, पिंटू महतो, सरजू महतो, दिनेश तुरी, मनोज सिंह, चुरामन महतो, नरेश महतो, समाजसेवी सुरेन्द्र गंझु, बीरेंद्र बरनवाल, लक्ष्मण ठाकुर, समाजसेवी मुस्तकीम अंसारी, रजाक अंसारी, महमूद अंसारी, मुश्ताक अंसारी तथा सैकड़ों पूजा समिति के सदस्य के साथ हजारों महिला पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *