Advertisement

प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ बैठक का आयोजन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ 5 सितंबर को एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य तौर पर जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, शेख तैयब, जिप प्रतिनिधि प्रकाश पटेल, विष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख जैबुन निशा, उप प्रमुख सरजू साव समेत 24 पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर कोर कमिटी बनाया गया।

बैठक में प्रखंड में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से निवारण के लिए जोर दिया गया। कहा गया कि भ्रष्टाचार एक गंभीर अपराध है, जो देश के सामाजिक और आर्थिक विकास को कमजोर करता है। आज के समय में भ्रष्टाचार से कोई देश, क्षेत्र या समुदाय बचा नहीं है।

यह दुनिया के सभी हिस्सों में फैल गया है। चाहे वह राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक हो। बैठक में कहा गया कि भ्रष्टाचार लोकतांत्रिक संस्थाओं को भी कमजोर करता है। सरकारी अस्थिरता में योगदान देता है और आर्थिक विकास को भी धीमा करता है। भ्रष्टाचार एक बीमारी की तरह है।

आज देश में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। इसकी जड़े तेजी से फैल रही है। यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो यह पूरे देश को अपनी चपेट में ले लेगा। कहा गया कि भ्रष्टाचार का प्रभाव अत्यंत व्यापक है। इसे हर हाल में रोकना अतिआवश्यक है। तभी हमारे समाज, देश का विकास सम्भव है। इस भ्रष्टाचार रूपी दानव को रोकने में सबकी सहभागिता जरूरी है, तभी भ्रष्टाचार को रोका जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *