महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

राज्यभवन पहुंचने से पहले कई नेता गिरफ्तार

मुश्ताक खान/मुंबई। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी और अग्निपथ योजनाओं के खिलाफ शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी और मुंबई कांग्रेस (Maharashtra Congress Committee and Mumbai Congress) की ओर से जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया। इस मोर्चे का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कर रहे थे।

कांग्रेसी नेताओं द्वारा पूर्व योजना के तहत राजभवन का घेराव करना था, लेकिन विधानभवन से निकलते ही इन्हें मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद शहर के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन सफल रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे मोदी सरकार की दमनकारी नीति बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी
कांग्रेसी नेताओं को मुंबई पुलिस ने देर रात रिहा कर दिया। राज्यव्यापी प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मंत्री और सी. एल पी. नेता बालासाहेब थोराट, पूर्व मंत्री अशोक चव्हाण, पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान, आदि।

विधान परिषद सदस्य अमरनाथ राजुरकर, पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे, पूर्व मंत्री श्रीमती वर्षा गायकवाड़, मोहन जोशी, देवानंद पवार, प्रमोद मोरे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 172 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *