अस्पताल कॉलोनी में सावन महोत्सव का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सावन माह के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल कॉलोनी में 29 जुलाई की संध्या सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घघाटन विधिवत फीता काटकर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी तथा जारंगडीह पीओ परमानन्द गुइन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं के बीच प्रखंड प्रमुख तथा मिशन ऑफ लाइफ के संस्थापक सुनीता सिंह ने श्रृंगार सामग्री भेंट की व् पीओ ने दशवी व् बारहवीं में अच्छे अंक लानेवाले छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन मिशन ऑफ लाइफ के संस्थापक सुनीता सिंह द्वारा किया गया।

सावन महोत्सव के अवसर पर बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि मिशन ऑफ लाइफ के संस्थापक सुनीता सिंह का प्रयास काफी सराहनीय रहा है। इनके द्वारा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। साथ ही साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

यह काफी गौरवान्वित करने वाला सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सावन माह सभी के लिए हरियाली लेकर आता है। सावन माह में हीं भगवान भोले शंकर पर जलार्पण किया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सावन माह का अलग ही महत्त्व है।

जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी परमानंद गुइन ने कहा कि सावन महोत्सव के अवसर पर बच्चों को सम्मानित करना एक अच्छी शुरुआत है। यह क्रम चलता रहे।

वही मिशन ऑफ लाइफ के संस्थापक सुनीता सिंह ने सावन महोत्सव में तमाम अतिथियों एवं महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सावन हम सभी के लिए खुशहाली और हरियाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे विद्यालय में खेलकूद में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि में बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करना जरूरी है।

इस अवसर पर बेरमो प्रमुख एवं परियोजना पदाधिकारी सहित स्थानीय रहिवासी महिला रिया सिंह, सानिया कुमारी, स्नेहा जयसवाल, पुष्पा एक्का, सना तास्वत, अंतरिक्ष कुमार आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुधा सिंह, रीता देवी, लक्ष्मी सिन्हा, सीमा, सविता, रूबी, गायत्री, सानिया, लीजा, नाम्या, सोया कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

 218 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *