विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर लौट रही एएनएम की वाहन चार पहिया वाहन से टकराने से एएनएम बुरी तरह घायल हो गयी। घायल अवस्था में राहगीरों ने उस दिन स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां घायल एएनएम का इलाज चल रहा है। घटना 23 जुलाई की बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद मे आईईएल रहिवासी एएनएम मरियम मींज खुदगड्डा से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अपनी स्कूटी क्रमांक-JH09AG/1522 से गोमियां मोड़ की ओर आ रही थी। इसी बीच बजाज शोरूम के समीप चार पहिया वाहन टियागो क्रमांक-JH01CU/2427 वाहन मालिक सड़क पर गाड़ी को घुमा रहे थे।
स्कूटी में सवार एएनएम अपने सामने अचानक चार पहिया वाहन को देख अनियंत्रित हो गई और चार पहिया वाहन से टकरा गई। इस टक्कर से वह गिरकर बुरी तरह घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास के रहिवासी व् राहगीरों ने स्वांग स्थित नजदीक के निजी अस्पताल सेवा सदन में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने घायल एएनएम के माथे में 4 टांके लगाये। चिकित्सक के अनुसार एएनएम की स्थित खतरे से बाहर है।
344 total views, 1 views today