Advertisement

नहीं रहे बिस्मिल्ला खां के बेटे उस्ताद जामिन हुसैन खां

साभार/ नई दिल्ली। शहनाई के उस्ताद भारत रत्न बिस्मिल्ला खां के बेटे उस्ताद जामिन हुसैन खां का निधन हो गया है। जामिन हुसैन 74 साल के थे। शनिवार की सुबह कालीमहल स्थित अपने आवास पर उस्ताद जामिन हुसैन ने अंतिम सांसें ली। जामिन हुसैन खां का इलाज कर रहे डाक्टरों के मुताबिक उन्हें किडनी की बीमारी थी। हुसैन के परिजनों ने बताया कि वह पिछले दो साल से मधुमेह और कई बीमारियों से पीड़ित थे। जामिन के परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और पुत्र आफाक हैदर हैं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि अब शहनाई की परंपरा को आगे बढाने वालों में सिर्फ उस्ताद बिस्मिल्ला खां के पोते आफाक हैदर रह गए हैं। उस्ताद जामिन हुसैन ने भी अपनी शहनाई से खूब सुर्खियां बटोरीं। हर कोई उनकी शहनाई की धुन का मुरीद रहा है। यही वजह है कि उनके निधन से चारों ओर शोक की लहर है। माना जा रहा है कि उस्ताद हुसैन के साथ ही शहनाई की दूसरी पीढ़ी का भी अंत हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *