Advertisement

बेरमो तथा बोकारो थर्मल थाना के नये थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने जिले के कुल 34 थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों का थाना स्थानांतरण किया है। इसी क्रम में बेरमो थाना प्रभारी शैलेश चौहान को बोकारो थर्मल थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह को बेरमो थाना प्रभारी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार दोनो (बेरमो एवं बोकारो थर्मल थाना प्रभारी) ने 30 जून को अपने अपने थाना में पदभार ग्रहण किये एवं एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दिए।

इसके अलावे पेंक थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे को सेक्टर 12 थाना प्रभारी, बनगड़िया ओपी प्रभारी सुमन कुमार को पेंक थाना प्रभारी, बोकारो थर्मल थाना के कनीय अवर निरीक्षक संदीप कृष्णा को जगेशर बिहार थाना प्रभारी, बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर रुस्तम को चास थाना प्रभारी, बालीडीह थाना प्रभारी नूतन मोदी को बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया।

जबकि आईएल थाना प्रभारी आशीष कुमार को बोकारो थर्मल थाना में कनीय अवर निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावे जिला में कुल 34 पुलिस अधिकारियों का थाना स्थानांतरण किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *