Advertisement

समर्पण एक नेक पहल के सौजन्य से विधवा को मिला पंखा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। स्वयंसेवी संस्था समर्पण एक नेक पहल के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौहान के द्वारा जरूरतमंद महिला को भीषण गर्मी को देखते हुए पंखा दिया गया। विनोद ने फुसरो नगर परिषद वार्ड संख्या 9 में जरूरतमंद महिलाओं को पंखा देने का कार्य किया।

जानकारी के अनुसार पंखा पैनवाली महिला विधवा तथा असहाय है। उसके आगे पीछे कोई नही है। वह इस भीषण गर्मी से परेशान थी। जिसकी सूचना समर्पण एक नेक पहल के बोकारो जिलाध्यक्ष विनोद कुमार चौहान को मिली। सूचना मिलते ही बिनोद ने महिला की स्थिति को देखते हुए इलेक्ट्रिक टेबल पंखा देने का कार्य किया।

इस संबंध में बिनोद ने कहा कि विधवा महिला के आगे पीछे कोई नही था, और वह गर्मी से बेहाल थी। जिसको देखते हुए पंखा देने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगो की सेवा कर एक अभूतपूर्ण खुशी मिलती है। मौके पर विक्की चौहान, अनुज कुमार चौहान, पंकज कुमार, रोहित कुमार बावरी, विशाल कुमार, शिब्बा सेठी, राहुल पासवान आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *