- पुलिस आरोपी पत्नि को हिरासत मे लिया
प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर थाना (Bagodar Police station) के हद में औंरा पंचायत के दामा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है।
यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को बीते 27 जून की रात्रि बेरहमी से पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। मृतक 35 वर्षीय रामचंद्र महतो बताया जा रहा है। घटना से ईलाके मे सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना के बाद आस पास के ग्रामीण रहिवासियों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। इधर घटना की सुचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्या, पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता एक्का पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी पत्नी कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मृतक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इधर घटना को लेकर गांव मे तरह तरह की चर्चा हो रही है। जितनी मुंह उतनी बात बोली जा रही है। हालांकि घटना को अवैध संबंध से बी जोड़ा जा रहा है। दंपत्ति के दो बच्चे बताये जा रहे है। बताया जाता है कि उक्त महिला अपने पति की हत्या अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। यह जांच का विषय है।
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व मृतक रामचंद्र गुजरात से लौटा था। मृतक की शादी वर्ष 2009 मे सरिया थाना के हद में चिचाकी पिपराडीह मे हुई थी। मृतक गुजरात मे रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व घर लौटा था।

घटना की रात्रि 27 जून को दोनों पति पत्नी मे अनबन हुई और पत्नी नाराज होकर पति को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक रामचंद्र का शव शयन कक्ष के मुख्य दरवाजे स्थित फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। मृतक के सर पर गहरी चोट के निशान थे।
इस संबंध में बगोदर थाना प्रभारी संतोष मौर्य के बताया कि प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि पत्नी ने ही पति की हत्या पत्थर से कुचलकर की है। पत्नी की साड़ी में भी खून का धब्बा लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है।
घटना के कारणों का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर पुलिस मृतक की पत्नी के आलवे एक अन्य व्यक्ति को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।
![]()












Leave a Reply