Advertisement

चंदन गांधी को रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव बनाना स्वागत योग्य-अजय

प्रहरी संवाददाता/हाजीपुर (वैशाली)। वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी चंदन गांधी को रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा बिहार प्रदेश रालोजपा के संगठन सचिव बनाए जाने पर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे स्वागत योग्य निर्णय बताया है।

साथ ही साथ हाजीपुर सांसद सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

इस संबंध में रालोजपा प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार ने 28 जून को जगत प्रहरी से भेंट में कहा कि इनके नेतृत्व में रालोजपा संगठन पूरे बिहार में एक नई ऊर्जा के साथ नया आयाम को स्थापित करेगा।

बताते हैं कि चंदन गांधी एक सरल स्वभाव, मृदुभाषी, कर्मठ एवं संगठन के पुराने अनुभवी कार्यकर्ता है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि गांधी बखूबी पार्टी एवं संगठन को बढ़ाने में पूरी मुस्तैदी के साथ प्रयास करेंगे।

बधाई देने वालों में रालोजपा के प्रदेश सचिव कामेश्वर सिंह, सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश संगठन सचिव अजय मालाकार, शिवनाथ पासवान, वरीय नेता नागेंद्र सिंह, गौरी शंकर पासवान, सुनील सिंह, इंद्रभूषण ठाकुर, विमल ठाकुर, मनोज कुमार, शैलेंद्र गुप्ता, विवेक भारती सहित अनेक गणमान्य शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *