Advertisement

द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा महिला मोर्चा ने जतायी हर्ष

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime minister Narendra Modi) द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर बोकारो जिला भाजपा महिला मोर्चा ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी 26 जून को भाजपा महिला नेत्री ममता गोस्वामी ने दी।

महिला नेत्री गोस्वामी ने बताया कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर झारखंड के साथ-साथ पूरे देश के लोगों में खुशी की लहर है। इससे पीएम मोदी ने देश को यह संदेश दिया है कि अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति भी सर्वोच्च पद पा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसे लेकर भाजपा (BJP) जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गिरिजा देवी ने कार्यक्रम आयोजन कर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त कर कहा धन्यवाद मोदी जी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। जुग जुग जियो मोदी जी।

मौके पर महिला नेत्री रितु रानी, प्रगति शंकर, अर्चना सिंह, दयावंती शर्मा, पूनम पांडेय, श्यामली दुबे, सीमा शर्मा, ममता गोस्वामी, सुनीता पांडेय, अनीता देवी, वर्षा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *