Advertisement

शिक्षा मंत्री पेटरवार पहुंचकर प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) गोमियां विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार स्थित प्रधान कार्यालय में 26 जून को अपराह्न राज्य (State) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पहुंचे। उन्होंने गोमियां के पूर्व विधायक (MLA) एवं राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और विचार विमर्श किया।

शिक्षा मंत्री के आगमन के दौरान यहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मंत्री महतो ने मुलाकात की और सबकी कुशल क्षेम जाना। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में लगातार जनकल्याण से जुड़े योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

साथ हीं जनहित के फैसले लिए जा रहे हैं। पार्टी के पदेन पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को चाहिए कि गांव गांव घूमकर इसका प्रचार प्रसार करें। इससे पार्टी और संगठन को और मजबूती मिलेगी।

मौके पर जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, कसमार 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, कोदवा टांड़ पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन, प्रकाश महतो, राजेंद्र नायक, शक्ति महतो, महानंद मुर्मू, गंगाधर महतो, प्रह्लाद महतो, आदि।

रामू महतो, गोपाल महतो, मधुसूदन महतो, मिथुन कुमार महतो, सुरेश मांझी, एनुल अंसारी, ललन सोनी, पिंकी कुमारी, संतोष साव, मनीष कुमार, बिहारी टूडू, मुरली रविदास, गुलाब महतो, राजीव कुमार, आनंद महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *