Advertisement

मध्य विद्यालय तुलबुल में छात्रवृत्ति का वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में मध्य विद्यालय तुलबुल मे छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बीते 25 जून को मध्य विद्यालय तुलबुल में छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अनिल प्रजापति ने कहा कि सरकार (Government) की ओर से दी जाने वाली राशि छात्र-छात्राओं के अच्छे भविष्य गढने में मदद करेगी। इससे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र अपने जरूरतो को पूरा कर सकेंगे।

स्कूल के प्रधानाध्यापक अनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्रों को किसी तरह की कोई कमी ना हो। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति राशि मिलने से छात्रों को प्रोत्साहन मिलेगा। वे अपनी पढ़ाई लिखाई मन लगाकर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल के छह सौ आठ बच्चो में कुल 4 लाख 72 हजार की राशि का वितरण किया गया।

मौके पर स्थानीय मुखिया ममता देवी, उप मुखिया नरेश साव, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष चोवालाल प्रजापति, हेमन्ती देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हेमंत केवट, हरिनारायण प्रजापति, देव आनंद प्रजापति सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *