न्यायायिक पदाधिकारियों ने किया योगा
ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर 21 जून को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारी और न्यायालय कर्मियों ने योग किया।
योगा दिवस के अवसर पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में पतंजलि योग समिति के शिव प्रसाद अग्रवाल और प्रकाश ठाकुर की देख रेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग करने के बाद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में लोग योगा कर रहे हैं।
इसी कड़ी में व्यवहार न्यायालय परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारी गण, अपर लोक अभियोजक और न्यायालय के कर्मचारी गण ने योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ और हम निरोग रहते हैं। इसलिए सभी को प्रतिदिन योगा करना चाहिए।
जज प्रभारी सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने बताया कि आज योगा दिवस के अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर हम सभी ने योगा किया।
योगा करने के बाद हम सभी प्रसन्न हैं। सभी लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि प्रति दिन नियमित समय निकालकर योगा जरूर करें। जिससे शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता है और हम निरोग रहते हैं।
इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय न्यायाधीश राजीव रंजन, जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, एसीजेएम विशाल गौरव, सब जज द्वितीय राजेश कुमार रंजन, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्वेता सोनी और रूपम स्मृति टोपनो, अपर लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, शैलेष चंद्र सहित तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारी गण के द्वारा योगा किया गया।
![]()












Leave a Reply