एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो कोयलांचल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह योग शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ढोरी बस्ती स्थित विवाह मंडप में भाजपा द्वारा आयोजित शिविर में शामिल होकर योग किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेए ने कहा कि आज योग सम्पूर्ण विश्व को भी निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसलिए सभी नित्य दिन योग करें एवं रोगमुक्त रहे।
इस दौरान योग शिविर में भाजपा बोकारो जिला के वरिष्ठ नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, मंत्री टुनटुन तिवारी, संयोजक धनेश्वर महतो, रमेश स्वर्णकार, प्रदीप भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाग लिए।
ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने लेडीज क्लब में अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों के साथ योग किया। बीएडके जीएम ने करगली ऑफिसर क्लब में अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियो के साथ योग किया। जीएम ने योगाभ्यास कर स्वस्थ्य समाज के सभी लोग को योग करने का संदेश दिया।

ढोरी मे एजीएम मेराज अहमद, एसओपी प्रतुल कुमार, एएफएम राजीव कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह व तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिघि जवाहरलाल यादव, अविनाश सिंह, मदन महतो, नरेश महतो, जयनाथ मेहता, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
इस अवसर पर बीएंडके मे एएमओ डॉक्टर एस के भारतीय, क्षेत्रीय सेफ्टी ऑफिसर एसके झा, पीओ राजीव कुमार, सीएसआर अधिकारी निखिल अखोरी, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, यूनियन नेता गजेन्द्र प्रसाद सिंह, नरेश महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply