Advertisement

निवर्तमान जीएम ने रहिवासियों को सहयोग के लिए जताया आभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara Area) के निवर्तमान महाप्रबंधक (जीएम) एम. के. पंजाबी ने क्षेत्र के तमाम अमन पसंद रहिवासियों को अबतक किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

ज्ञात हो कि, जीएम पंजाबी (GM Punjabi) का स्थानांतरण कथारा से सीसीएल मुख्यालय रांची हो गया है। उन्होंने 20 जून को क्षेत्र का प्रभार मुख्यालय रांची से कथारा स्थानांतरित हर्षद दातार को सौंप दिया।

इस अवसर पर जीएम पंजाबी ने कथारा क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, क्षेत्रीय सलाहकार समिति सदस्यों, कल्याण समिति सदस्यों, सुरक्षा समिति सदस्यों, ग्रामीणों, स्टेकहोल्डर, संवेदको, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कथारा क्षेत्र में बिताया गया समय उन्हें हमेशा याद रहेगा। सभी का उत्पादन, उत्पादकता एवं कल्याण के क्षेत्र में उन्हें समय समय पर बहुत सहयोग मिला।

उन्होंने कहा कि अपने टीम के सभी सदस्यों और अन्य सहयोगियों को हमेशा हर मोर्चे पर मेरा साथ देने के लिए मेरे दिल की गहराइयों से आभार है। आशा है कि आगे भी सबका सहयोग इसी प्रकार प्राप्त होता रहेगा। साथ हीं आने वाले समय में भी सभी सुरक्षा के साथ उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करते रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *