Advertisement

सदस्यता अभियान को लेकर प्रजापति महासंघ समाज की बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर 20 जून को गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल में प्रजापति महासंघ की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता रामचंद्र प्रजापति ने की।

गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में तुलबुल स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में प्रजापति महासंघ एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश समिति के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि, प्रत्येक ग्राम समिति में सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। साथ हीं जल्द से जल्द सभी ग्राम समिति का पुनर्गठन करते हुए प्रखंड समिति का सम्मेलन भी किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित मुख्य रूप से जिला सदस्यता सह प्रभारी बालमुकुंद प्रजापति ने बताया कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। बोकारो जिला के सभी प्रखंडों में यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गोमियां प्रखंड में भी यह अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है, ताकि समाज को संगठित किया जा सके। साथ हीं समाज हित में कार्य किया जा सके। गोमियां प्रखंड के वरिष्ठ समाजसेवी परमानंद प्रजापति ने कहा कि सदस्यता प्रभारी का यह प्रयास पिछले दो वर्षों से वे देख रहे हैं।

काफी मेहनत कर समाज को संगठित करने का जो संकल्प लिया गया है, यह काबिले तारीफ है। पूर्व जिला सचिव बद्री प्रसाद, पूर्व गोमियां प्रखंड अध्यक्ष भरत प्रजापति, पूर्व जिला सचिव रघुनाथ प्रसाद, नरेश प्रजापति ने एक स्वर मे सदस्यता को लेकर युवाओं को प्रेरित किया। युवाओं ने भी सदस्यता को लेकर रुचि दिखाई एवं सदस्यता रसीद प्राप्त कर भरपूर सहयोग करने का आश्वासन भी दिया।

बैठक में मुख्य रूप से संतोष प्रजापति, परमेश्वर प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, अनिल प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, जयनंदन प्रजापति, सहदेव प्रजापति, चोवालाल प्रजापति, महेश प्रजापति, देवानंद प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, संजय प्रजापति, रंजीत प्रजापति, ललित प्रजापति, राम किशुन प्रजापति सहित काफी संख्या में ग्रामीण युवा एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *