Advertisement

कथारा क्षेत्र के नए जीएम दातार ने लिया प्रभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara area) के नए महाप्रबंधक हर्षद दातार ने 20 जून को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान महाप्रबंधक एम के पंजाबी से कार्यभार ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि, बीते 17 जून को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके पंजाबी का स्थानांतरण सीसीएल मुख्यालय रांची कर दिया गया था। उनके स्थान पर मुख्यालय महाप्रबंधक हर्षद दातार को कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक का पत्र जारी किया गया था।

बताया जाता है कि कथारा तथा स्वांग वाशरी में वर्ष 2019 में सामग्री खरीद मामले को लेकर सीसीएल के सतर्कता विभाग द्वारा मामले को उजागर किया गया था। इस मामले में पूर्व महाप्रबंधक के विरुद्ध चार्ज शीट जारी किया गया था। इसी आधार पर उनका स्थानांतरण मुख्यालय रांची कर दिया गया है।

इस अवसर पर पत्रकारों से एक भेंट में वर्तमान महाप्रबंधक दातार ने बताया कि सभी के सहयोग से इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने और बेहतर उत्पादन करने का वे प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व महाप्रबंधक द्वारा उत्पादन को लेकर काफी गंभीरता दिखाई गई थी।

कुछ कारणवश इसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाया। वे पूर्व महाप्रबंधक द्वारा अधूरे कार्यों को पूरा करते हुए उसी पैटर्न पर कार्य करेंगे। मौके पर निवर्तमान महाप्रबंधक एम के पंजाबी (General manager MK Punjabi) ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *