Advertisement

आकाशीय बिजली से ग्रामीण बुरी तरह झुलसा, परिवार के लोग परेशान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार थाना (Peterwar Police station) के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत क्षेत्र के वार्ड 9 में रहने वाले स्व यमुना डे के पुत्र बाटूल कुमार डे बीते 18 जून को देर शाम वर्षा के दौरान हुए थंडरिंग व आकाशीय बिजली के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

परिवार जनों के अनुसार बाटुल घर के पिछवाड़े खुले मैदान में पीपल पेड़ के निकट अपने बकरियों को चरा रहा था। अचानक थंडरिंग के साथ वर्षा शुरू होने से वह भाग नही सका। जिसके कारण वज्रपात की चपेट में आकर बुरी तरह झूलस गया।

उसने कमर से लेकर दाहिने पांव नीचे तक जले हुए स्थल को दिखाते हुए बताया कि स्थानीय एक चिकित्सक द्वारा उसका ईलाज कर रहा है। उसके शरीर का सारा वस्त्र जगह जगह जल चुका है।

उसकी पत्नी पूनम देवी ने रोते हुए बताया कि घर में एक मात्र कमाने वाले वही है। अब चार बच्चे सहित छह सदस्यों की देखभाल, पढ़ाई लिखाई भी प्रभावित हो सकती है। घायल बाटुल ने पेटरवार प्रखंड के बीडीओ, सीओ से अपील किया है कि घटना की जांच पड़ताल कर विभागीय प्रवधानुसार सरकारी सहायता प्रदान किया जाय।

घटना की सूचना पाकर उसके घर वर्तमान मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, विवेक उर्फ विभु मिश्रा, अमित मिश्रा, समाजसेवी गौरी नाथ कपरदार आदि पहुंचे व वस्तु स्थिति से अवगत हो सारी सुविधाएं दिलाने को परिजनों को आश्वस्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *