स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता पर बनायी रंगोली और चित्रकला
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा रांची जिला के हद में बेड़ो प्रखंड में आगामी 23 जून को होने वाले मांडर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों के निमित्त 18 जून को मतदान केंद्रों एवं स्वीप कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।
निरिक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय बेड़ो गए, जहां स्कूली बच्चों द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए अनेक तरह की रंगोली और प्रखंड की दीवारों पर बच्चों द्वारा चित्रकला बनायी गई थी। जिसे देख उन्होंने बच्चों की प्रशंसा की और वहां उपस्थित बच्चों से बातचीत भी किया।
साथ ही प्रखंड परिसर में उन्होंने वृक्षारोपण किया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 230, 231 एवं 232 राजकीय मध्य विद्यालय बेड़ों बालक (कमरा नंबर 1, 2 एवं 3) पहुंचे। जहां बारी-बारी से सभी मतदान केंद्रों के एएमएफ का निरीक्षण किया।
मौके पर उपस्थित बीएलओ सरस्वती देवी से मतदाता पर्ची वितरण एवं एएसडी रिपोर्ट और गरुड़ा ऐप के विषय में जानकारी ली। इसके बाद के. रवि कुमार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम “स्वीप कार्निवाल” कार्यक्रम में शामिल हुए, जहाँ पारंपरिक तरीक़े से उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी बेड़ो डॉ प्रवीण कुमार द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर मतदाता शपथ सभी को दिलाया गया। साथ हीं सभी से अनुरोध किया गया कि आगामी 23 जून को मतदान अवश्य करें।
इसके उपरांत के. रवि कुमार बेड़ों प्रखंड के हद में टेरो पंचायत गए, जहां मतदान केंद्र क्रमांक 242, 243 तथा 244 राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय, टेरों के एएमएफ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों से मतदाता जागरूकता हेतु उन्होंने चुनाव से संबंधित सवाल पूछे। जिसका जवाब ग्रामीण रहिवासियों ने सही सही दिया।
![]()












Leave a Reply