Advertisement

नेम चंद यादव चुने गये बोडिया दक्षिणी पंचायत के उप मुखिया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी की देखरेख में 18 जून को बोकारो जिला के हद में बोडिया दक्षिणी पंचायत भवन में उप मुखिया पद के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में सभी वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव में 5-2 के अंतर से नेमचंद यादव ने जीत दर्ज कर उक्त पंचायत का उप मुखिया होने का गौरव प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बोडिया दक्षिणी पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया, उप मुखिया और वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया। यहां उप मुखिया का भी चुनाव किया गया जिसमें दो उप मुखिया के दावेदारी नेमचंद यादव और बैरिस्टर सिंह ने की।

जिसमें नेमचन्द यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बैरिस्टर को 5-2 से हराकर उप मुखिया बना। मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद द्वारा नव निर्वाचित मुखिया तरुलता देवी, उप मुखिया नेमचंद यादव सहित सभी वार्ड सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर बेरमो बीडीओ मधु कुमारी के साथ जेई अजीत साव, प्रखंड कार्यालय कर्मी सोनू कुमार, उत्तम रजवार, अर्जुन प्रसाद, डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रकाश कुमार और रणधीर कुमार उपस्थित थे। जबकि इस अवसर पर पंचायत के मुखिया तरुलता देवी, पंचायत समिति सदस्य बैजू कुमार, पंचायत सचिव धिरेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य नेमचंद यादव, सविता देवी, बैरिस्टर सिंह, नसीमा खातून, आदि।

बसंती देवी, चिंता देवी, विजय चौधरी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद स्थानीय रहिवासी पप्पू कुमार, इस्लाम कुरैशी, महमूद आलम, मनोज कुमार महतो, दिलीप यादव, राजेंद्र वर्मा, जुगनू यादव, विकास सिंह, बिंदेश्वर यादव, जागेश्वर यादव के अलावा अनेकों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *