प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West singhbhum district) मुख्यालय चाईबासा की पूनम सिन्हा द्वारा 17 जून को जिला के हद में सारंडा वन क्षेत्र के गुवा में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पूनम सिन्हा ने लोगो से अपील किया कि पौधारोपण निश्चित रूप से किया जाना चाहिए।
उन्होंने पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। इसके लिए उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। इसके लिए उन्होंने मिट्टी के क्षय, प्रदूषित एवं अपरदन होने से भी बचाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीव का निवास के साथ साथ पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति से निदान प्राप्ति हेतु एवं जीवो को बचाने के लिए इसके संरक्षण की आवश्यकता है।
पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति के कारण बहुत सारे जीव जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं । इसे बचाने हेतु सभी को एकजुट होना चाहिए। मौके पर उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों के बीच पौधा वितरित किया गया।
![]()












Leave a Reply