Advertisement

डीडीसी ने की रुर्बन मिशन योजना की स्थल जांच

गुणवत्ता में सुधार करने का स्पष्ट निर्देश दिया

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। उप विकास आयुक्त (डीडीसी) कीर्तीश्री ने 17 जून को बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के सियारजोरी रूर्बन क्लस्टर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना अन्तर्गत संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

डीडीसी कीर्तीश्री जी ने रूर्बन मिशन योजना के तहत सैनिटरी नैपकिन, राइस मिल, मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं ड्रिंकिंग वाटर आरओ एटीएम की जांच किया। जांच के दौरान बन रहे मार्केट कॉम्प्लेक्स के क्वालिटी में सुधार करते हुए गुणवता पूर्ण संरचनाओं के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने एवं गुणवत्ता में सुधार करने का भी स्पष्ट निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदनकियारी, नोडल पदाधिकारी मनरेगा पंकज दुबे, रूर्बन मिशन के पदाधिकारी राम सुंदर पंडित सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *