Advertisement

ऊपरघाट मुंगोरंगामाटी के प्रवासी मज़दूर की हैदराबाद में मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुंगोरँगामाट्टी निवासी हुलाश महतो के 21 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार की मौत हैदराबाद में हो गया। उक्त जानकारी 16 जून की संध्या समाजसेवी भुनेश्वर कुमार महतो ने दी।

समाजसेवी महतो ने बताया कि सुमित त्रिस्तरीय चुनाव में मतदान कर हाल हीं में काम करने हैदराबाद (Hyderabad) गए थे। अचानक सड़क दुर्घटना वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल अवस्था में उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां मित्रो की सहायता से बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद से घर भेज दिया गया, लेकिन रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गाँव मे मातम छा गया।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले नावाडीह क्षेत्र के युवा सम्राट भुनेश्वर कुमार महातो ने संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार (Government) मजदूरो के हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है। जिसके कारण झारखंड से मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। ऐसे में सरकार को रोज़गार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *