Advertisement

उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

एसपी सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (District Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) ने 14 जून को सेक्टर वन बी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।

डीईओ सह डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक सुमन से लिया।

मौके पर उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन, सीसीटीवी (CCTV) कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख रखाव का जायजा लिया। डीसी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय हो कि, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्री – मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है। साथ हीं रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।

इसे लेकर उपायुक्त चौधरी ने निरीक्षण करते हुए जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया तथा प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *