एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बेरमो प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ मनोज कुमार (CO manoj Kumar) ने 14 जून को बोकारो जिला के हद में जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रथम बैठक पंचायत कार्यालय सभागार में किया। सीओ ने नवनिर्वाचित मुखिया तथा उप मुखिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।
इस अवसर पर सीओ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत मतदान की सारी प्रक्रिया को पारदर्शी रूप से किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया सुमंती देवी, वार्ड सदस्य संख्या एक की सुनीता सिंह, आदि।
वार्ड 5 से अनवर अंसारी, वार्ड दो से तिरु देवी, वार्ड 8 से पूजा देवी, वार्ड 9 से मीना देवी, वार्ड 10 से गौतम राम को निर्वाचित होने पर शपथ दिलाया। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीय तरीके से मुखिया और वार्ड सदस्य को दक्षिणी पंचायत कार्यालय के बंद कमरे में उप मुखिया का चयन किया गया।

जिसमें सिर्फ वार्ड सदस्य 8 की पूजा देवी का नाम उप मुखिया का आवेदन दिया गया। जिसे निर्वाची पदाधिकारी ने उप मुखिया के लिए पूजा देवी का नाम की घोषणा की। उन्होंने उप मुखिया पूजा देवी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुखिया के अलावे तमाम वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया का स्वागत किया।
शपथ ग्रहण के उपरांत प्रथम बैठक में मुखिया सुमंती देवी ने घोषणा करते हुए कहा कि अपने पंचायत में जितने भी 60 साल से ज्यादा उम्र के गरीब परिवार के लोग हैं उन्हें फॉर्म भरने के उपरांत ₹1000 दिया जाएगा।
इस मौके पर बेरमो प्रखंड के सहायक निर्वाची पदाधिकारी आलोक कुमार, सीआई जमील अहमद अंसारी, निम्न वर्गीय लिपिक नूर आलम, पंचायत सचिव गजेंद्र प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद कुमार रजक, वीडियो ग्राफर मुमताज आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply