Advertisement

ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट थाना के पास ट्रैफिक पुलिस द्वारा 13 जून को सघन वाहन जाँच अभियान अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशा निर्देश पर चलाया गया। जिसमे एस आई मनोज कुमार दास, शैलेन्द्र मुर्मू, सुबिन मुर्मू एवं मो सलीम शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन जाँच के क्रम में छोटे चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन की जाँच की गयी। जाँच के दौरान वाहन का इंश्योरेंस पेपर, वाहन पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण पेपर की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोड़ दिया गया।

वाहन जाँच में लगे एस आई मनोज कुमार दास ने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगया जा रहा है, साथ हीं जुर्माना भी लिया जा रहा है। दास ने बताया कि लगभग आज पचपन हजार ऑन लाइन जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने बताया कि वाहन जाँच लगाने का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए, जिससे दुर्घटना कम हो। तीन पहिया वाहन जांच के बारे में पूछा गया तो दास ने बताया कि तीन पहिया वाहन जाँच करने के लिए वरीय पदाधिकारी से आदेश लेना पड़ेगा।

बताता चालू कि पेटरवार-तेनु मार्ग में लगभग सैकड़ो टेम्पू चलाया जाता है। इनमें से कई टेम्पू के न तो इन्सुरेंश होते है, न ड्राइवर के पास लाइसेंस होता है और न तो गाड़ी का फिटनेस होता है। यदि समय-समय पर इनका भी जाँच हो तो राज्य को राजस्व और अधिक प्राप्त होगी। साथ ही टेम्पू भी सही मिलेगा। इस पर भी बोकारो जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

वर्तमान में अभी देश के अंदर जो स्थिति बनी हुई है, उसी के मद्देनजर उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की अशांति ना फैले। क्षेत्र में शांती बहाल हो। किसी तरह का उपद्रव ना हो। इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *