Advertisement

मंदिर ढलाई कार्य मे शामिल हुए-विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में सुंडी टोला हरि मंदिर ढलाई कार्य में गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो शामिल होकर हांथ बटाया।

जानकारी अनुसार 12 जून को गोमियां प्रखंड के हद में तुलबुल पंचायत के सूडी टोला में स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से श्रीहरि मंदिर का निर्माण कार्य के दौरान छत ढलाई कार्य में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodae Mahto) शामिल हुए उन्होंने यहां श्रद्धालुओं के साथ कढाई उठाकर मसाला डाला।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि हमे धार्मिक कार्यो में समय देना चाहिए। ऐसे कार्यो में सहयोग देने से मन को शांति मिलती है। इससे यहां के नवयुवको को सीख मिलेगी। उन्होंने कहा कि तुलबुल में रहिवासियों के सहयोग से हरि मंदिर निर्माण कार्य हो रहा है, यह बहुत हीं सराहनीय है।

उन्होंने निर्माण कार्य में हर संभव मदद करने की बात कही। मौके पर स्थानीय रहिवासी अनिल प्रजापति, राजेंद्र साव, विजय साव, बालदेव साव, मनोज साव, कृष्णा साव आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *