Advertisement

फ़ोरमैन ग्रुप सदस्यों ने एसओ (ईएंडएम) का किया स्वागत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल बीएंडके विद्युत (CCL B&K ELECTRIC) एवं यांत्रिक विभाग के फ़ोरमैन ग्रुप द्वारा 11 जून को बोकारो जिला के हद में करगली स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एसओ (ईएंडएम) जी. मोहंती को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोहंती ने कहा कि बीसीसीएल (BCCL) के ओपनकास्ट और अंडरग्राउंड खदानों में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 1992 से बीसीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक अपनी सेवाएं दिया हैं।

सितंबर 21 में सीसीएल के बोकारो जिला के हद में खासमहल में प्रोजेक्ट इंजीनियर (ईएंडएम) के रूप में कार्य किया। उन्हें यहां के लोगों एवं कामगारों का व्यवहार खासतौर से प्रभावित किया है।

मोहंती का स्वागत करने वालों में फोरमैन ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी आलोक रंजन अकेला, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार बैठा, जसवंत सिंह गौतम, महामंत्री बिनोद कुमार, सह सचिव राजेंद्र महतो, संगठन मंत्री राजकुमार ठाकुर, धनदीप कुमार, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शंकर नायक, मोहन बहादुर, सुजीत ठाकुर, सोमारु, हिमांशु कुमार गौतम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *