मरते दम तक राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में रहूंगा-ददई दुबे
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक नेता छविनाथ सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि 11 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो (ढोरी) स्थित राकोमसं कार्यालय में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत (Program Start) पूजा अर्चना से की गई। जिसमें विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीयो, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपस्थित धनबाद (Dhanbad) के पूर्व सांसद एवं इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छविनाथ सिंह मजदूरों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अंतिम समय तक मजदूर हित में काम किया। बेरमो कोयलांचल ही नहीं पूरे कोल इंडिया में छविनाथ सिंह ने अपनी पहचान बनाई थी।
दुबे ने कहा कि मैंने किसी को राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर संघ से हटाया नहीं। लोग अपने मर्जी से छोड़कर चले गए। मैं मरते दम तक राकोमसं में रहूंगा। उन्होंने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक संभवत: कोर्ट का फैसला आ जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन पर विवाद लगभग थम चुका है। आने वाले समय में हम जेबीसीसीआई की बैठक में जाएंगे। तब हम मजदूरों के मुद्दे को उठाकर उनका हक दिलाने का कार्य करेंगे।

राकोमसं के सीसीएल (CCL) रीजनल अध्यक्ष मोहम्मद इसराफिल ने कहा कि छविनाथ सिंह चाहते थे कि कांग्रेस, इंटक और आरसीएमएस एकजुट और मजबूत रहे। केंद्रीय उपाध्यक्ष बरूण सिंह ने कहा कि स्व: छविनाथ बाबू हमेशा संगठन हित की सोचते और करते थे।
ढोरी एरिया सचिव मंगरा उराँव ने कहा कि छविनाथ बाबू उनके मार्गदर्शक थे। वह आजीवन श्रमिक हित की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम का संचालन राकोमंस ढोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ शैंपू सिंह ने किया।
मौके पर केदार सिंह, अर्चना सिह, सुघीर किशन उर्फ भोला, शिबू दिगार, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, लाल मोहन महतो, बबन रजक, आशुतोष कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिंह, किशुन मंडल, राम कुमार सिंह, सीताराम तुरी, संतोष सिंह, मेहन्दी सिंहा आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply