Advertisement

स्वास्थ्य शिविर में 38 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार सीएचसी के निर्देशानुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 10 जून को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 38 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच लेव तकनीक पद्धति से की गई।

सीएचसी (CHC) से आए लेव तकनीशियन युधिष्ठिर महतो ने जांच की प्रक्रिया पूरी की,जबकि एएनएम प्रतिभा कुमारी (ANM Pratibha Kumari), कुमारी बबीता ने नामों की पंजीयन की।

इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित महिलाओं के शारीरिक वजन, ऊंचाई, रक्त चांप आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी मापी करके लिया गया।

बताते हैं कि, विभाग द्वारा सभी महिलाओं के बीच फल, केक, बिस्किट आदि की पैकेट वितरित किये गये। आयोजन में सहिया उषा देवी, किरण देवी, सुमित्रा देवी आदि ने सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *