पूर्व विधायक जदयू नेता ने भी घरना को संबोधित किया
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में ताजपुर प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत प्रतिनिधियों के धरना के दूसरे दिन बीते 9 जून को मोरबा विधायक रणविजय साहू का धारनार्थी का साथ मिला। विधायक (MLA) भी उनके साथ धरना पर बैठे रहे।
धरनार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान बंद कर सकारात्मक व्यवहार करने, पंचायत समिति मद में प्राप्त राशि से अविलंब योजनाओं का कार्यान्वयन शुरू करने, पंचायत समिति के लिए सहायक एवं आदेश पाल को प्रतिनियुक्त करने, आदि।
प्रखंड द्वारा सरकारी योजनाओं में पंचायत समिति सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने आदि मांगों को लेकर बीते 8 जून को पंचायत समिति सदस्य, मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रखंड प्रमुख पूनम देवी के नेतृत्व में शुरू किया गया था।
धरना में उप प्रमुख गरिमा सुमन, पंसस शबनम खातुन, गीता देवी, रेखा देवी, पवन कुमार यादव, गंगा प्रसाद साह, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, मो. सुहैल, पप्पू कुमार, कुमार गौरव, गणेश कुमार ठाकुर, मो. खलीलूर रहमान, मुखिया राजमणि देवी, रौशन आरा जाफरी, मुखीलाल सिंह, मनोज कुमार, ब्रजनंदन राम, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया आदि शामिल थे।
मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव कॉमरेड सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को राजद के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, भाकपा माले के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जदयू के अनवर हुसैन, गिलमान अहमद, अजहर मकरानी, पूर्व प्रमुख नवीन कुमार आदि ने संबोधित किया।
धरना को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सह जदयू नेता विद्यासागर निषाद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से बीडीओ के बारे में विभिन्न शिकायते मिल रहा है। ऐसे धमंडी बीडीओ के लिए ताजपुर में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बीडीओ का काम विकास योजनाओं को गति देने का है। यहाँ सरकार के योजनाओं को बीडीओ द्वारा लटका कर रखा जाता है। ऐसे बीडीओ को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए मोरबा के राजद विधायक रणविजय साहू ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती के पंचायत समिति सदस्य, मुखिया को बीडीओ के खिलाफ धरना देना पड़ता है। यह आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि यहाँ का बीडीओ तानाशाह है। ताजपुर की धरती तानाशाही के विरूद्ध लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि पुरा ताजपुर प्रखंड बीमार है।
संघर्ष के जरीये इसे स्वस्थ करना है। उन्होंने कहा कि बीडीओ- सीओ जनता का सेवक है। एक सेवक को जनता की सेवा करना होता है, लेकिन यहाँ सेवा करने के बजाय अपमानित किया जाता है। यह अन्याय है। इसी जून में यहाँ से बीडीओ- सीओ को हटाने की मांग को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी से पटना में जनप्रतिनिधि का डेलीगेट मिलने की घोषणा की।
सभा को माले, कांग्रेस, जदयू, राजद आदि दलों के वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 जून को वर्क स्टाप लगता है। चुनाव हुए तकरीबन 9 महीना हो गया। एक भी विकास योजना का फाईल भी नहीं खोला गया है। प्रखंड में व्याप्त योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
वर्षा में करीब 4-5 महीने पानी में प्रखंड कार्यालय डूबा रहता है, लेकिन बंद पड़ा आहर, पुल, पुलिया, नाला खोलने की कोशिश भी शुरू नहीं हो रहा है। प्रखंड में अराजकता का माहौल है। जनहित का कार्य बाधित हो रहा है। जानकारी के अनुसार 10 जून को धरना तीसरे दिन भी जारी है।
![]()












Leave a Reply