धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम बंदखारो में 10 जून को शहीद रामधनी मंडल का 40वां शहादत दिवस उनके पैतृक आवास में मनाया गया। मौके पर रामधनी मंडल अमर रहे के नारो से पुरा वातावरण गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर झामुमो मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल, साधु सैनाथ, शनिचर महतो, स्वर्गीय टेकलाल महतो के सच्चे साथी थे।
उन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में टेकलाल बाबू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने कहा कि शहीद रामधनी मंडल सामन्तवादियों द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते रहे और अपने क्षेत्र में गरीब गुरबों की आवाज बनकर काम करते रहे।
प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि शहिद रामधनी मंडल इस क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा से समर्पित थे। वे आम जनों की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके पहचान और विरासत को कभी मिटने नहीं देगा।
प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा कि शहीद रामधनी मंडल अपने क्षेत्र में गरीब गुरबों की आवाज बन कर रहे। स्व. टेकलाल महतो के साथ शहीद रामधनी मंडल ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। आज भी उनकी कमी हमलोगो को खलती है।

इस अवसर पर झामुमो युवा नेता गौरव पटेल द्वारा शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा शहीद के परिवार जनों को अंगवस्त्र भेंट किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के वरिष्ठ नेता पुरन महतो, जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेंब्रम, कुसुम्भा पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल, आदि।
बनासो पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर पटेल, भेलवारा के मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो, वरिष्ठ नेता सुनील अकेला, राणा इकबाल खान, अनुराग बर्मन, नागी के पंचायत समिति सदस्य छोटेलाल बेसरा, मीडिया प्रभारी संजय पटेल, संतोष पटेल, छोटू हांसदा, विष्णु गुप्ता, जितेंद्र यादव, निजाम सिद्दकी, विकास सोनी, शेख वसीम, रवि यादव, आदि।
मनोज मरांडी, प्रसादी यादव, सिकेंद्र महतो, महेंद्र महतो, सुरेंद्र मंडल, कारू महतो, खेमलाल साव, चेतलाल महतो, कपिल देव कुमार, शिबू सोरेन, पिंटू महतो, बासुदेव साव, अरुण कुमार, मुन्ना, अजय मंडल, परमेश्वर महतो सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply