Advertisement

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विधायक व् कार्यपालक दंडाधिकारी ने किया माल्यार्पण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आबा भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि पर गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto) ने बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

बताते चलें कि तेनुघाट चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद विधायक महतो ने बताया कि आज हमें चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा के बताए रास्ते पर चले और झारखंड को विकसित करने की राह पर ले चलें।

इस मौके पर संतोष श्रीवास्तव, पंकज पाठक, पप्पू यादव, सतीश कुमार, पंकज सिन्हा, राजेश कुमार, मंटू यादव, चंद्रिका यादव, हेमलाल यादव, घनश्याम यादव, नारायण प्रजापति, संतोष यादव, दीनानाथ चौबे, मनोज पोद्दार, मनोज कुमार, अनील स्वर्णकार आदि मौजूद थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि पर 9 जून को कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान ने तेनुघाट चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को नमन कर पुष्प अर्पित किया।

मौके पर पासवान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए ही उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि सबों के सर्वमान्य अगुवा थे। उनके शौर्य, साहस और पराक्रम को हम नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके द्वारा बताएं मार्ग पर चलकर हम सब शिक्षित एवं विकसित बनेंगे। उन्होंने उपस्थित रहिवासियों से अपील की कि भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलें एवं राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।

इस दौरान पंसस अजीत पांडेय, मुन्ना श्रीवास्तव, सतीश कुमार, नेयाज अहमद, नारायण वर्मा, सुभाष कटरियार, मुकेश कुमार, जे पी झा, रामू कुमार, पंकज सिन्हा सहित अन्य ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *