Advertisement

आगामी 11 जून को श्रमिक नेता छविनाथ सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक नेता छविनाथ सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि बोकारो जिला के हद में फुसरो-ढोरी स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ कार्यालय में आगामी 11 जून को मनाई जायगी।

कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दूबे, सीसीएल के रीजनल अध्यक्ष मोहम्मद इसराफिल अंसारी, रीजनल सचिव वरूण सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल होंगे।

श्रमिक नेता सिंह के चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर 9 जून को बैठक कर रणनीति बनाई गई। संचालन राकोमसं ढोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ शैंपू सिंह ने किया। मौके पर क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव, शिव कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, बबन रजक, चंद्र मोहन मांझी, आसुतोष कुमार सिन्हा, सुनील वर्मा, महेंद्र महतो, मोहम्मद असगर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *