Advertisement

बीएंडके प्रबंधन और एसीसी सदस्यों के साथ बैठक संपन्न

80 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को सभी के सहयोग पूरा करेंगे-जीएम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में करगली स्थित ऑफिसर्स क्लब (Officers Club) में सीसीएल बीएंडके एरिया सलाहकार समिति की संयुक्त बैठक की गई। बैठक में उत्पादन और प्रेषण लक्ष्य पाने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

आयोजित बैठक में क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के राव (General manager MK Rao) ने कहा कि अगर सभी का सहयोग रहा तो कार्मिचारियों को प्रेरित कर क्षेत्र उत्पादन और प्रेषण लक्ष्य पाने में कामयाब रहेगा।

उन्होंने कहा कि 80 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा करेगे। समिति के सम्मानित सदस्यों ने क्षेत्र में पानी, क्वार्टर मरम्मत, तार फेल्टिंग, नाली, गार्बेज की सफाई आदि समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। साथ हीं उत्पादन और प्रेषण लक्ष्य हासिल करने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से एसओएम पी एस देव, एसओ ईएंडएम जी मोहंती, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन राजीव कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी (एल एड आर) विनय ठाकुर, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी मनोज कुमार सिंह, एरिया सर्वे ऑफिसर डी के मजूमदार, एसओसी आरके प्रधान, क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके भारतीय, आदि।

परियोजना पदाधिकारी करगली सत्येंद्र प्रसाद सहित श्रमिक संगठन के ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनय पाठक, गणेश प्रसाद महतो, किशोर कुमार, शक्ति मंडल, विजय भोई आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *