Advertisement

विधायक ने किया 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां विधायक डॉ लम्बोदर महतो (Gomiyan MLA Dr Lambodar Mahto) ने 8 जून को धवैया पंचायत के पालू गांव में 63 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक ने यहां गोमियां विधानसभा के जनता के साथ हमेशा सुख-दु:ख में खड़े रहने की बात कही।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद मे धवैया पंचायत के पालू गांव के रहिवासी कई दिनों से अंधेरे में थे। जैसे ही इसकी जानकारी विधायक डॉ लंबोदर महतो को मिली तुरंत 63 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूरे गोमियां विधानसभा की जनता के साथ वे हमेशा उनके सुख-दु:ख में खड़े रहेंगे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में स्वांग उत्तरी पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों के सम्मान समारोह में अतिथि के तौर पर विधायक शामिल हुए। विधायक ने जीते हुए मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को बधाई दी एवं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कह
कर विकास कार्यों में साथ देने की बात कही।

मौके पर आजसू पार्टी (Ajsu Party) के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, स्थानीय मुखिया विनोद विश्वकर्मा, समाजसेवी पंकज पांडेय सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *