Advertisement

पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। पंचायत प्रतिनिधियों का अपमान बंद कर सकारात्मक व्यवहार करने, पंचायत समिति मद में प्राप्त राशि से अविलंब योजनाओं का कार्यान्वयन शुरू करने, पंचायत समिति के लिए सहायक एवं आदेश पाल को प्रतिनियुक्त करने,आदि।

प्रखंड द्वारा सरकारी योजनाओं में पंचायत समिति सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करने आदि मांगों को लेकर 8 जून को पंचायत समिति सदस्य, मुखिया समेत अन्य पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया।

धरना का नेतृत्व ताजपुर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने किया। धरना में उप प्रमुख गरिमा सुमन, पंसस शबनम खातुन, गीता देवी, रेखा देवी, पवन कुमार यादव, गंगा प्रसाद साह, प्रवीण कुमार, सोनू कुमार, मो. सुहैल, पप्पू कुमार, कुमार गौरव, गणेश कुमार ठाकुर, मो. खलीलूर रहमान, मुखिया राजमणि देवी, रौशन आरा जाफरी, मुखीलाल सिंह, मनोज कुमार, ब्रजनंदन राम, धर्मेंद्र कुमार चौरसिया आदि उपस्थित थे।
मौके पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा को राजद के प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मालिक, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव सुर्यवंशी, राज कुमार पंडित, भाकपा माले के ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख नवीन कुमार, मो. अनीश आदि ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 15 जून को वर्क स्टाप लगना है। चुनाव हुए तकरीबन 9 महीना हो गया। एक भी विकास योजना का फाईल अभी तक नहीं खोला गया। प्रखंड में व्याप्त योजनाओं में लूट- भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

वर्षा में करीब 4-5 महीने पानी में उक्त प्रखंड कार्यालय डूबा रहता है, लेकिन बंद पड़ा आहर, पुल, पुलिया, नाला खोलने की कोशिश भी शुरू नहीं किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि प्रखंड में अराजकता का माहौल है। जनहित का कार्य बाधित हो रहा है। जानकारी के अनुसार समाचार प्रेषण तक प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *