Advertisement

पानी के लिए पानी पानी हो रहे हैं कारीपानी के रहिवासी

विधायक से मिलकर वार्ड पार्षद ने समस्या से कराया अवगत

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district)) के हद में फुसरो नगर परिषद वार्ड नंबर 9 के पार्षद सरयू चौहान ने 8 जून को बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह से मिलकर कारीपानी बस्ती में पेयजल की समस्या को लेकर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने विधायक को बताया कि पानी के लिए पानी पानी हो रहे है कारीपानी बस्ती के लोग।

वार्ड पार्षद चौहान ने इस अवसर पर विधायक सिंह (MLA Singh) से आग्रह किया कि कारीपानी बस्ती में पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था का प्रयास किया जाए।

चौहान ने विधायक को बताया कि नगर परिषद गठन के इतने बरसों बीत जाने के बाद भी कारीपानी बस्ती में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। विधायक कुमार जय मंगल ने उन्हें आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। जिससे कारी पानीबस्ती के रहिवासी लाभान्वित हो सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *