Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री से रांची में मिले भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह व महामंत्री दिनेश कुमार सिंह कार्यकर्ताओं के साथ बीते 6 जून को रांची पहुँचकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले और संगठनात्मक चर्चा की।

जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम से भेंट के दौरान फुसरो नगर भाजपा को विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही गयी। पूर्व मुख्यमंत्री दास ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द वे फुसरो आकर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और पार्टी मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिया जाएगा। मौके पर टुनटुन तिवारी, रोहित मित्तल, गौरव मित्तल आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *