Advertisement

आदिवासी सेंगेल अभियान ने अधिवक्ता संघ को भेंट की पुस्तक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा लिखित पुस्तक गुलामी से आजादी की हार से जीत की ओर, पुस्तक को तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा को भेंट की गई।

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष अजित कुमार लाल, कोषाध्यक्ष जगदीश मिस्त्री, अधिवक्ता मनबोध कुमार डे, मुरली मनोहर वर्धन, चितरंजन ठाकुर भी मौके उपस्थित थे। पुस्तक में मुख्य रूप से आदिवासी समाज जो पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से संचालित है, उसमें अभी भी जनतंत्र लागू नहीं है।

आदिवासी स्वशासन प्रमुख ग्राम प्रधान या जिसको मांझी बाबा बोलते हैं वो वंशवाद है। मांझी बाबा का बेटा ही मांझी बाबा होता है। जो ज्यादातर मांझी बाबा अनपढ़, पियक्कड़, संविधान व कानून से अनभिज्ञ होते हैं।

जिसके कारण आदिवासी समाज से नशापान (समाजिक व धार्मिक क्रियाकलाप में हंडी चोडोर) अंधविश्वास (गांव में निर्दोष महिला को डायन के नाम से प्रताड़ित करना, हत्या करना आदि) गांव में किसी को भी दंडित करना, समाजिक बहिष्कार करना आदि, संविधान कानून विरोधी क्रियाकलाप चालू है।

आदिवासी समाज में अभी भी संविधान कानून लागू नहीं है, जिसके कारण कुछ आदिवासी समाज के लोग न लोकसभा न विधानसभा सबसे बड़ा ग्रामसभा का नारा देते हैं। कभी शैडयूल्ड एरिया में पेशा पंचायत चुनाव का विरोध करते हैं, तो कहीं पत्थल गढ़ी आन्दोलन चलाते हैं, तो कुछ आदिवासी नक्सलवाद की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

इसलिए इस पुस्तक के माध्यम से आदिवासी समाज में भी जनतंत्र लागू करने के लिए गांव में गांव के लोगों के द्वारा पढ़ें लिखे लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से चुना जाना चाहिए,जो संविधान कानून मानवधिकार आदि की भी थोड़ी बहुत समझ रखता हो। तथा आदिवासी समाज में भी संविधान कानून लागू हो।

ताकि आदिवासी समाज भी अन्य समाज की तरह संविधान कानून व लोकतंत्र के सहयोग से आगे बढ़ सके। इसके आदिवासी सेंगेल अभियान सभी शासन, प्रशासन, बुद्धिजीवी,बार एसोशियेशन सहित सभी अधिवक्ताओं का भी सहयोग की अपेक्षा करते हैं।

पुस्तक भेंट करने वालों में आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू , सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, बोकारो जिला संयोजक गोपीनाथ मुर्मू, पेटरवार प्रखण्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार टुडू, आईसेक शिक्षक उपेन्द्र मुर्मू, सेंगेल टावर संजय टुडू आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *