विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। हद हैं! अभिभावक अपने बच्चों को बदबूदार बहते नाली के गंदे पानी के बीच स्कूल जाने से नहीं रोकते हैं। सवाल बच्चों की शिक्षा का है, उनके स्वास्थ्य की रक्षा का नहीं। विद्यालय जाने वाले मार्ग पर स्कूल के समीप बहती है नालियो का बदबूदार पानी। सरकार (Government) के स्वच्छ भारत अभियान की यहां उड़ रही है धज्जियां।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड (Gomiyan block) के हद में पलिहिरी गुरुडीह पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय गोमियां स्कूल गेट के समीप बदबूदार नालियों का पानी हर समय बहता रहता है। इससे छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल गेट के समीप फिसलन वाला काई जम गया है। स्कूल में पढने वाले छात्र – छात्राओं को गिरने का डर हमेशा बना रहता है।
इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने बताया कि नाली का पानी बहुत दूर से बहकर आती है। अगर आसपास के रहिवासी होते तो उस पानी को गिराने से मना किया जा सकता था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार वह भी पुरी तरह बेबस है। आश्चर्य है। खैर, इतना तो कहा हीं जा सकता है कि कहीं ना कहीं लोग स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
![]()












Leave a Reply