Advertisement

बीओआई तेनुघाट में नए शाखा प्रबंधक ने पदभार ग्रहण किया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बैंक ऑफ इंडिया तेनुघाट शाखा (BOI Tenughat Branch) के नए शाखा प्रबंधक आशीष रंजन सिन्हा ने 6 जून को पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व सिन्हा डीएवी शाखा बोकारो में थे। संजीव कुमार बर्नवाल शाखा प्रबंधक ने सिन्हा को पदभार सोपा।

इस संबंध में बर्नवाल ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्रों में 8 वर्षों से वे सेवा दे रहे हैं। वहीं नव पद स्थापित शाखा प्रबंधक सिन्हा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया तेनुघाट शाखा के सभी ग्राहकों को हर संभव सेवा एवं सुविधा के लिए पूर्ण प्रयास किया जाएगा। उन्हें किसी भी प्रकार के कोई असुविधा नहीं होगी। इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर शाखा के सभी कर्मचारीगण मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *