Advertisement

पंचायत चुनाव विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/गोमियां (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विजेताओं को बीते 5 जून को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां स्थित कुम्हार टोला मे कुम्हार ग्राम समिति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

एक एक कर सभी अतिथियो ने दीए जलाए और पुष्प अर्पित कर महाराजा दक्ष को याद किया। वही चुनाव में जीत हासिल करनेवाले जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों ने एक स्वर में जनता की उम्मीदो पर खरा उतरने, उनके सुख दु:ख में साथ खड़ा रहने एवं विकास करने की बात कही।

मौके पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, माला कुमारी, मुखिया बलराम रजक, पंचायत समिति सदस्य जनक देव यादव, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति, परमानंद प्रजापति, संतोष प्रजापति, नरेश प्रजापति, दिनेश्वर प्रजापति, बुलक प्रजापति, चमन प्रजापति, घनश्याम प्रजापति सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *