Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली व वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस (Word Environment Day) के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह दक्षिणी पंचायत स्थित बाबू क्वार्टर से काली मंदिर तक क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकली। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया सुमंती देवी के नेतृत्व में महिलाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

जानकारी के अनुसार बीते 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के बाबू क्वाटर में महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पंचायत की मुखिया सुमंती देवी के साथ रैली निकाली।

इस मौके पर जगह जगह वृक्षारोपण भी किया गया। मौके पर मुखिया सुमंती देवी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। इसके लिए सभी को वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बना रहेगा और जल संरक्षण का पोषण होगा।

इस मौके पर वार्ड सदस्य मीना देवी, जल सहिया सीमा देवी, रीना देवी, कमली देवी, नंदिनी देवी, रेशमा देवी, रूबी देवी, रेखा देवी, गंधारी देवी, सरिता देवी, किरण देवी, पूनम देवी, काजल देवी, गीता देवी, मनवा देवी, सविता देवी, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, ललिता देवी, रानी देवी, बबीता देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी, सीता देवी, आदि।

मालती देवी, अंजली देवी, संध्या देवी, अहिल्या देवी, मीना सिंह, सुगनी देवी, नीलू देवी, शीला देवी, सरिता देवी, दिव्या कुमारी, दयावती देवी, प्रभावती, पूनम देवी, कोमल कुमारी, शांति देवी सहित दर्जनों महिला रैली में मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *