Advertisement

पेड़ पौधे लगाए और स्वस्थ, निरोग रहें-रेखा सिन्हा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति की संरक्षक रेखा सिन्हा ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर वर्ष कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।

जिससे ना सिर्फ हमें, बल्कि हमारे आने वाले पीढ़ी भी स्वस्थ और निरोग रहे। इसलिए हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। इस मौके पर शालिनी सिन्हा, सुजाता प्रसाद, ममता देवी, अनिता सिन्हा, जया सिन्हा, आर्या अरूण, बिन्नी सिन्हा सहित कई अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *