Advertisement

किशोर वाधवानी म्यूजिकल नाइट में राधे मां एंट्री

सदाबहार गानों पर थिरकते बुजुर्ग श्रोता

मुश्ताक खान/मुंबई। सुरीले गीतों से सजी किशोर वाधवानी म्यूजिकल नाइट की महफिल में बॉलीवुड (Bollywood) से लेकर पद्मश्री जैसी हस्तियों ने शिर्कत की।

इस महफिल में उम्दा गीतों के संगम के साथ गंगा-जमुनी तहजीब को भी देखा और सुना गया। गीतकारों की हर अदा और हर सुर पर वाह-वाही और तालियों की गड़गड़ाहट से बांद्रा का रंग शारदा ऑडिटोरियम गूंज उठा।

इस महफिल में किशोर वाधवानी और देवयानी बेंद्रे की जोड़ी ने अपने मधुर डुएट्स गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुगध कर दिया। फिर क्या था एक के बाद एक गीतकार और फनकारों ने अपने गीतों के जादू से महफिल में जान फूंक दी।

किशोर वाधवानी म्यूजिकल नाइट का कारवां जैसे जैसे आगे बढ़ा श्रोताओं की तालियों से रंग शारदा ऑडिटोरियम गूंज उठा। देश के कोने कोने से मुंबई (Mumbai) आए मशहूर गायक और गायिकाओं ने किशोर वाधवानी का साथ निभाया।

मुंबईकरों से खचा खच भरे मुंबई के रंग शारदा ऑडिटोरियम  संगीतमय (Mumbai,s Rang Sharda Auditorium Musical)  हो गया। किशोर वाधवानी म्यूजिकल नाइट में गायक किशोर वाधवानी के अलावा 15 अन्य गायकों ने एक से बढ़ कर एक संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्लोबल एडवरटाइजिंग के सहयोग से आयोजित संगीतमयी शाम में प्रेरणास्रोत पद्मविभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के अलावा बॉलीवुड के गायक और गायिकाओं ने तहलका मचा दिया।

इस शो की आकर्षण रही उभरती गायिका किमया बेंद्रे और गायिका देवयानी बेंद्रे। मुंबई की संगीत भारी शाम में विशेष रूप से पं. भवदीप जयपुरवाले, हेमंत गंगानी, महेन्द्र पाल, प्रियंका मिश्रा, रानी इंद्राणी शर्मा, पोश जेम्स, प्रेम भाटिया, पी. गणेश, एंकर जागृति चतुर्वेदी, भूपिंदर सिंह (बंटी), नंदी बाबाजी, हेमंत कुमार महाले और केशव राव ने अपने नगमे पेश किया।

म्यूजिकल नाइट में राधे मां की एंट्री

वर्षों की तपस्या के कारण ममता मय राधे मां भी दैनिक दबंग (Dainik Dabangg) दुनिया के चेयरमैन व संगीतकार किशोर वाधवानी के आमंत्रण को न केवल स्वीकार किया बल्कि वो साक्षात बांद्रा का रंग शारदा ऑडिटोरियम संगीतमय संध्या में पहुंच गई। राधे मां के साथ बड़ी संख्या में उनके भक्त भी शामिल हुए।

जबकि सैकड़ों की संख्या में हॉल में भी राधे मां के भक्त उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। रंगा रंग कार्यक्रम के बीच राधे मां आईं और करीब 700 स्कूली बच्चों में स्कूल किट, कंबल और भी बहुत कुछ वितरित किया।

ममता मय राधे मां ने अपने चंद शब्दों में किशोर वाधवानी कि तारीफ की और श्रोताओं को आशर्वाद दिया। उनके भक्तों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। इस अवसर पर किशोर वाधवानी ने उनके चरण छुए और आशीर्वाद लिया। राधे मां के काफिले में समाहित भक्तों ने माता की जय जय कर लगाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *